About



मैं मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर विदिशा से हूं। — पेशे से स्वतंत्र पत्रकार और स्वभाव से एक जिज्ञासु यात्री।
करीब 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता करते हुए, वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन से राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हूँ।

इस लंबे सफर में मेरी कलम हमेशा इन विषयों पर खूब चली है। —

  • इतिहास और पुरातत्व की धरोहरें
  • धर्म, संस्कृति और परम्पराएँ
  • राजनीति और सिस्टम की खूबियाँ व खामियाँ
  • और सबसे बढ़कर, मानवीय संवेदनाएँ

शब्द मेरे साथी हैं और लेखन मेरा जुनून। यही कारण है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार मिले और मेरे पाठकों ने मेरी कार्यशैली को सराहा।

यात्राओं के रास्तों पर मैं केवल मंज़िलें नहीं ढूँढता, बल्कि संस्कृति, परंपराएँ और इंसानियत की कहानियाँ तलाशता हूँ। अब मेरा लक्ष्य है पूरे मध्यप्रदेश और भारत का भ्रमण कर देश के विभिन्न रंगों, परम्पराओं, संस्कृति और इतिहास को खंगालना और उन्हें आपके सामने रखना।

मेरे लिए इतिहास और पुरातत्व में जीवन का गहरा अर्थ छिपा है, और इन्हीं अनुभवों को साझा करने का मेरा माध्यम है —
“भारतवाणी” : केवल एक ब्लॉग नहीं, बल्कि भारत की विविधता, संस्कृति और जीवन के रंगों की वाणी।

तो आइए, मेरे साथ जुड़िए इस यात्रा में…


— गोविन्द सक्सेना

Post a Comment